फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अचानक तबीयत बिगड़ी, हार्टअटैक से दो की मौत

Mon, 06 May 2024 03:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा निवासी मनोज शर्मा की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई।अलीगढ़ रोड तमना गढ़ी निवासी मवासी राम को सीने में दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

4 मई की देर रात दो व्यक्तियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों ही लोगों को परिजन इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक दोनों की मौत हार्टअटैक से हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा निवासी मनोज शर्मा (55) पुत्र जगदीश की 4 मई की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसी थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड तमना गढ़ी निवासी मवासी राम (50) पुत्र कारेलाल को 4 मई की रात अचानक सीने में दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन परिजन उन्हें उपचार के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक दोनों ही व्यक्तियों की मौत हार्टअटैक से हुई है। रोते-बिलखते हुए परिजन शव को लेकर वापस घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें