शिविर में 156 लोगों की सेहत जांच कर चिकित्सकों ने निशुल्क दवा दी। डॉ.सौरव उपाध्याय ने मरीजों को सर्दी में होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय बताए। गांव में कई लोग खुजली की समस्या से परेशान हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गांव व शहर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में गांव करील में शिविर लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श और दवा दी गई।
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव करील में 12 जनवरी को अमर उजाला फाउंडेशन ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में 156 लोगों की सेहत जांच कर चिकित्सकों ने निशुल्क दवा दी। डॉ.सौरव उपाध्याय ने मरीजों को सर्दी में होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय बताए। गांव में कई लोग खुजली की समस्या से परेशान हैं। इन मरीजों को 13 जनवरी को मुरसान सीएचसी पर उपचार दिया जाएगा। इस मौके पर सीएचओ ऋषभ कुमार, फार्मासिस्ट मुकेश कुमार, एलटी प्रवीण कुमार, वार्ड ब्वाय सत्यप्रकाश व गांव की आशा आदि मौजूद रहे।