फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सत्संग हादसा : 14वें गवाह के रूप में हेड कांस्टेबल की गवाही शुरू, 8 जनवरी को होगी सुनवाई

Fri, 02 Jan 2026 03:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दो जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। इसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।
 
विज्ञापन
हाथरस हादसे से पहले सत्संग का दृश्य - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद अंतर्गत सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग हादसे में 14वें गवाह के रूप में हेड कांस्टेबल नागेंद्र की गवाही शुरू हो गई। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में अब इस मामले में जिरह के लिए 8 जनवरी की तिथि नियत है।

विज्ञापन

दो जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। इसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

इसमें पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मुधकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह,संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य, दलबीर सिंह पर मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें