हाथरस। विहिप व बजरंग दल के बैनर तले क्रांति चौक पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का राष्ट्रद्रोही लोगों का समर्थन करने पर पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। बजरंग दल नगर संयोजक प्रवीण खंडेलवाल व विहिप नगराध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा राष्ट्रद्रोहियों का समर्थन किया है, जिसका उदाहरण जेएनयू प्रकरण में राहुल गांधी का समर्थन और संसद में सिंधिया द्वारा देशद्रोहियों का समर्थन कर राष्ट्रद्रोही होने का परिचय दिया है। दोनों कांग्रेस नेताओं पर राष्ट्रद्रोह लगाया जाए। नगर मंत्री कैलाश कूलवाल ने कहा कि ऐसे देशद्रोहियों को फांसी पर लटका कर भारत माता की रक्षा की जाए और भारतीय नागरिकों के सम्मान की रक्षा भी हो सकेगी। पुतला दहन करने वालों में प्रवीन खंडेलवाल, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, मोनू कुलश्रेष्ठ, पवन वशिष्ठ, नरेंद्र सिंह, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, विवेक चतुर्वेदी, अमित गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल, श्याम लाल वर्मा, अन्नू शर्मा, निक्की वार्ष्णेय, देवांशु वशिष्ठ, शिवम शर्मा, प्रशांत शर्मा, योगेश शर्मा, अनुज वर्मा, मयंक, बंटी ग्रोवर, पंकज खंडेलवाल, जितिन, रमाकांत सिंह, राहुल रावत, सौरभ शर्मा, अनूप वार्ष्णेय, अनुज गौतम, आशीष शर्मा, निखिल खंडेलवाल आदि शामिल थे।