फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक को पांच करोड़ का चूना: आकाश की गिरफ्तारी के बाद निकाले नौ लाख रुपये, मां गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 09:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

14 सितंबर को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आकाश निवासी विष्णुपुरी ने एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये मांगने पर 10 लाख रुपये दे दिए गए हैं। छानबीन में पता चला कि उसने एचडीएफसी बैंक खाते से करीब पांच करोड रुपये धोखाधड़ी कर ओवरड्राफ्ट के जरिये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
आकाश की मां गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर पुलिस ने चालू खाता से ओवरड्राफ्ट के जरिये एचडीएफसी से पांच करोड़ रुपये की निकासी करने के आरोपी आकाश की मां को भी 18 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आकाश ने अपनी मां के केनरा व एक्सिस बैंक के खाते में करीब 85 लाख रुपये जमा कर दिए थे। इनमें से नौ लाख रुपये आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां ने अपने खाते से निकालकर छिपा दिए थे। पुलिस ने महिला के कब्जे से नौ लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आकाश निवासी विष्णुपुरी ने एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये मांगने पर 10 लाख रुपये दे दिए गए हैं। छानबीन में पता चला कि उसने एचडीएफसी बैंक खाते से करीब पांच करोड रुपये धोखाधड़ी कर ओवरड्राफ्ट के जरिये निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि इस फ्रॉड में आरोपी की मां भी शामिल थी। इस कारण उसने आकाश की गिरफ्तारी होते ही एक्सिस बैंक में पड़े 85 लाख में से 9 लाख रुपये निकाल लिए। इस कारण एचडीएफसी के मेल पर महज 76 लाख रुपये ही फ्रीज हो सके। 

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी की बैंक अफसर-कर्मियों से बातचीत का ब्योरा जुटा रही पुलिस 

एचडीएफसी बैंक से ओवरड्राफ्ट के जरिये पांच करोड़ रुपये निकाले जाने के मामले में अब बैंक कर्मियों की गर्दन फंसती जा रही है। पुलिस आरोपी आकाश की बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से हुई बातचीत के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल रही है। 

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पहले दिन से पुलिस इस मामले में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता मानते हुए इस पहलू पर भी जांच कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया था कि समोसे व मिठाई बेचने वाले का चालू खाता खोलने से पहले स्थलीय निरीक्षण करने में लापरवाही बरती गई। इसके बाद बैंक से 50-50 लाख रुपये के 10 ट्रांजेक्शन होने के बाद भी बैंक अधिकारी आंखें मूंदकर बैठै रहे। 

जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस के संदेह की सुई संबंधित बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर घूम गई। पुलिस ने बैंक अधिकारियों व कर्मियों से पूछताछ भी की है। फिलहाल बैंक अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि सीडीआर के जरिये इस धोखाधड़ी की गुत्थी को सुलझाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें