पिछले 15 दिनों से लापता हाथरस के युवक का शव मंगलवार की सुबह संभल
जिले में मिला। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ओढ़पुरा निवासी सनी (22)
पुत्र हीरालाल 15 दिनों से लापता थे।
इधर, दो जनवरी को गुन्नौर तहसील के
थाना जुनवाई क्षेत्र के गांव पूरन पट्टी के जंगल में युवक का शव मिला था।
शिनाख्त के लिए संभल पुलिस तब से प्रयास कर रही थी। घटना की जानकारी पर
परिजन संभल पहुंचे।
जुनवाई थाने के एसओ अखिलेश प्रधान ने बताया कि शिनाख्त
होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि युवक नशे का
आदी था तथा कई बार इस तरह लापता हो चुका था, इसलिए परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज
नहीं कराई थी। संवाद