फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सोशल मीडिया पर छाने की चक्कर में जान खतरे में डाल रहे युवा

विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर दो किशोरों की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

युवाओं में सोशल मीडिया पर छाने की इस कदर कोशिश चल रही है। शहर के सार्वजनिक स्थलों जैसे तालाब चौराहा ओवर ब्रिज, आगरा अलीगढ़ बाईपास व पुल के अलावा अन्य स्थानों पर वीडियो व फोटो खींचते हुए नजर आते हैं। इन फोटो व वीडियो को युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता है।
इसी चक्कर में रविवार को हतीसा पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के दौरान दो किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। उनकी मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जागरूकता के बाद भी दुर्घटनाओं से बढ़ रहा मथुरा कासगंज ट्रैक पर बोझ
रेलवे प्रशासन द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसके बाद मथुरा कासगंज रेलवे ट्रैक पर दुर्घटनाओं का बोझ बढ़ रहा है। बीते दिनों तालाब चौराहा पर हुई घटनाओं से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वहीं रविवार को सेल्फी लेते हुए दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। कुछ देर के लिए ट्रेन भी खड़ी रही।
उल्लेखनीय है कि रेलवे ने दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ट्रैक के आसपास चाहरदीवारी बनवा दिया है। रेलवे के अधिकारी भी समय-समय पर लोगों को जागरूक करते रहते हैं। जागरूकता का युवाओं पर असर होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

सेल्फी व वीडियो का शौक युवाओं को इस कदर चढ़ा है कि वह अपनी जान की परवाह तक नहीं कर रहे हैं। रविवार को घटना के बाद काफी देर तक ट्रेन खड़ी रही। ट्रैक के साफ होने के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। इस घटना को लेकर रेलवे में भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें