फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: स्वास्थ्य टीम ओर पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक लापता

विज्ञापन
हाथरस: मुरसान क्षेत्र के गांव गदाई में एकत्रित ग्रामीण। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गदाई में शुक्रवार को दूसरे समुदाय का बाहरी युवक गांव में आ गया। इस पर ग्रामीणों ने शक किया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। शनिवार को यह युवक गांव से गायब हो गया। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जिसकी तबियत खराब होने के कारण ग्रामीणों ने उसे चेकअप कराने के लिए कहा, लेकिन वह युवक शनिवार की सुबह बिना चेकअप कराए ही गांव भाग गया, जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से की गई है।
गांव गदाई के रहने वाले लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दूसरे शहर से एक दूसरे समुदाय का युवक गांव में रिश्तेदार के यहां आ गया था। ग्रामीणों ने बताया कि आए हुए युवक की तबियत खराब थी। उसमें कोरोना वायरस का संक्रमण होने की ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई जा रही थी। कुछ लोग उसे दिल्ली से आया हुआ जमाती बताने लगे, जिससे ग्रामीणों ने उसे चेकअप कराने की सलाह दी। चेकअप कराने की सलाह देने के बाद गांव में उस युवक के रिश्तेदार का परिवार ग्रामीणों से नाराज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा देर शाम को स्वास्थ्य विभाग से कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार की सुबह जब गांव में स्वास्थ्य टीम उस व्यक्ति के स्वास्थ्य परीक्षण को आई तो गांव में आया उस परिवार का रिश्तेदार उन्हें नहीं मिला। जिसके चलते ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस आने पर पता चला कि गांव का व्यक्ति अपने रिश्तेदार को सुबह अपनी बाइक पर बिठाकर अलीगढ़ छोड़ आया है। जिसके चलते ग्रामीणों की उस परिवार के साथ काफी नोकझोंक हो गयी। वहीं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य टीम से उस व्यक्ति के पूरे घर के चेकअप कराने के लिए आग्रह किया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम बिना चेकअप किए ही गांव से वापस चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें