हाथरस: बाइकें भिड़ने के बाद युवक की मौत के बाद जांच पड़ताल करते सहपऊ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
- फोटो : SADABAD
सहपऊ रोड पर भिड़ी बाइकें, एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। सहपऊ रोड पर गांव मढ़ाका के हनुमान मंदिर के निकट दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। इससे एक बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहपऊ राजवीर सिंह भी पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली। इधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा।
जानकारी के मुताबिक, गांव मढ़ाका के हनुमान मंदिर के निकट से जब शेर सिंह उर्फ नीरू पुत्र छोटेलाल उम्र 25 साल निवासी बटपुरा सहपऊ अपनी बाइक से गुजर रहे थे तो उनकी बाइक में एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि शेर सिंह को सादाबाद सीएचसी पर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा।