न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के कोटा रोड स्थित एक पार्सल स्टोर पर काम करने वाला पार्सल की गाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
अमरोहा देहात के मोहल्ला तेलीपाड़ा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र छत्रपाल कोटा रोड स्थित एक पार्सल एजेंसी पर पार्सल वितरण का कार्य करता है। बुधवार की सुबह वह एजेंसी से वितरण के लिए पार्सल लेने गया था।
इसी बीच वहां पर आई पार्सल की गाड़ी की चपेट में आने से प्रमोद बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। संवाद