हाथरस : नहर में डूबे युवक फैसल का फाइल फोटो।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
सोमवार को नगर के मोहल्ला तुरजई निवासी 20 वर्षीय युवक फैसल अपने चचेरे भाई तथा मोहल्ले के युवकों के साथ कासगंज नदरई घूमने गया था। वहां पर हजारा नहर में नहाते समय वह गहरे पानी में उतरा तो डूब गया। सोमवार को अंधेरा होने तक नहर में गोताखोरों ने डूबे युवक फैसल को तलाशा, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को फिर से तलाश प्रारंभ हुई। इस बीच 24 घंटे बाद 100 किमी दूर शिकोहाबाद के निकट गोपालपुर नहर में फैसल का शव मिला।
प्रकरण के अनुसार सोमवार दोपहर युवक फैसल पुत्र बबलू उर्फ जलालुददीन (20) अपने चेचेरे भाई जीशान तथा मोहल्ले के कई युवकों के साथ कासगंज नदरई पहुंच गया। वहां पर जाकर सभी लोग हजारा नहर में नहाने उतर गये। नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण फैसल डूब गया। साथी लोगों के हल्ला मचाने पर तैनात गोताखोरों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
रात होने के कारण तलाश का काम बंद कर दिया गया। मंगलवार को युवक की फिर से तलाश प्रारंभ हुई। दोपहर में 24 घंटे बाद फैसल का शव 100 किमी दूर शिकोहाबाद के पास गांव गोपालुपर पर नहर के किनारे मिला। युवक की मौत से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। फैसल परिवार में इकलौता था। समाचार लिखे जाने तक शव का इंतजार किया जा रहा था। संवाद