न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव खोंडा में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई । शुक्रवार सुबह परिजनों को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
बृहस्पतिवार रात राजू (26) खाना खाने के बाद अपने कमरे जाकर सो गया।
सुबह परिजनों को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। राजू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने मामले में अनभिज्ञता जताई है। संवाद