छत से गिरकर युवक की मौत
हाथरस। शहर के मोहल्ला नाई का नगला निवासी एक युवक छत से गिर गया। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला निवासी 35 वर्षीय अनीश पुत्र मोहम्मद उमर अपने घर की छत पर टहल रहा था।
इसी बीच उसका अचानक से पैर फिसला और छत से नीचे गिर गया। इससे वह पूरी तरह से जख्मी हो गया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। बेहोश व घायल अवस्था में परिवार के उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।