फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृतक सुमित का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला मुरली निवासी 20 वर्षीय युवक सुमित कुमार पुत्र हरीशंकर की सोमवार की रात को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि जलेसर रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने सोमवार की रात करीब दो बजे सूचना दी कि हावड़ा-दिल्ली रेलवे लाइन पर नगला मुरली के पास एक युवक ट्रेन से कट गया है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक के ट्रेन की चपेट आने से पूरे शरीर के चिथड़े उड़ गए हैं। पुलिस ने इन चिथड़ों को रात में ही एकत्रित किया और मंगलवार की सुबह पास के गांवों के ग्रामीणों को बुलाकर उसकी शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई ने कपड़ों और शरीर के हिस्सों को पहचानकर उसकी शिनाख्त अपने छोटे भाई सुमित के रूप में की। उसका कहना था कि सुमित सोमवार की रात को 11 बजे किसी को बिना कुछ बताए घर से चला गया था। पुलिस पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। गौरतलब है कि बीते बृहस्पतिवार को इसी गांव के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। गांव में अब चौथे युवक की मौत से गांव वाले सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें