फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर बिजलीघर के पास बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे लाइन को पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर शव को परिजनों को सौंप दिया।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई निवासी चंदन सिंह का 35 वर्षीय बेटा अजीत कुमार बृहस्पतिवार की सुबह किसी काम से सलेमपुर गया था। यहां के बिजलीघर के पास रेलवे लाइन पार करते वक्त अजीत कुमार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। शव गांव पहुंचा तो मृतक के घर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें