न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्र केे एक गांव निवासी युवक ने गृह क्लेश में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
रविवार की सुबह कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव निवासी युवक का किसी बात को लेकर अपने परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद उनके बीच कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए युवक ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। वह युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।