न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी निवासी 35 वर्षीय बनी सिंह पुत्र शंकरलाल ने किसी बात से चलते अपने घर के एक कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली।
जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम गृह भेजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। संवाद