न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक युवक का डीजे पर डांस करते हुए हाथ में पिस्टल लहराते हुए वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस फोटो व वीडियो में यह युवक किसी समारोह में एक गाने पर डांस कर रहा है और हाथ में पिस्टल लहरा रहा है। हालांकि देखने से यह फोटो व वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है। वैसे यह फोटो व वीडियो शहर के एक शातिर सट्टा माफिया के बेटे का बताया जा रहा है। संवाद