न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब चुनावी रंजिश भी मुखर होेने लगी हैं। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बीछिया में चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ नामजदों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी है।
गांव बीछिया निवासी एक युवक देर रात को अपने घर जा रहा था। आरोप है कि इस बीच रास्ते में खड़े कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसे गाली-गलौज देने लगे। आरोप है कि चुनाव में उनके हिसाब से वोट न देने पर उसके साथ युवकों ने जमकर मारपीट की। शिकायत लेकर युवक पुलिस के पास पहुंचा तो उस पर फैसला करने का दबाव बनाने लगे। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।