न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली मुरसान पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान सादाबाद मार्ग चौराहे से एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार की दोपहर को सादाबाद मार्ग चौराहे पर वह एसआई सौदान सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार व दीपचंद के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
तभी दिलीप कुमार पुत्र सूरजपाल निवासी गांव तंबका थाना राया मथुरा चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था। चेकिंग के दौरान जब उससे बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह नहीं दिखा सका। जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह चोरी की बाइक लेकर घूम रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है।