न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली पुलिस ने कस्बा निवासी एक युवक को डेढ़ किलो सफेद नशीले पाउडर डाइजापाम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल प्रवेश राना को सूचना मिली थी कि एक युवक सफेद नशीला पाउडर बेच रहा है। सूचना पर मोहल्ला नौरंगाबाद के मोड पर युवक आशिक उर्फ भुल्लन मिल गया। इसका एनडीसीपी एक्ट के तहत चालान किया गया है। संवाद