फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गाय के हमले से घायल हुए युवक की मौत

विज्ञापन
हाथरस: गाय के हमले में मृत युवक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खंदारी गढ़ी निवासी एक युवक की गाय के हमले में मौत हो गई। गाय ने पिछले दिनों उस पर हमला कर दिया था और इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अब मंगलवार को जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
शहर के मोहल्ला खंदारीगढ़ी निवासी 40 वर्षीय अशोक पुत्र नन्नूमल पिछले दिनों अपनी रिश्तेदारी में गया था। वहीं पर उसे गाय ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। परिजनों ने उसका इलाज भी कराया। इलाज किसी प्राइवेट चिकित्सक का चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह अशोक की हालत फिर अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें