फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसान गोष्ठी में गए युवा भाजपा नेता की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कुरसंडा में आयोजित भाजपा की किसान गोष्ठी में शामिल होने गए भाजपा युवा नेता की बाइक चोरी हो गई। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवा भाजपा नेता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगला ध्यान कुरसंडा सादाबाद निवासी युवा भाजपा नेता मनोज कुमार शर्मा पुत्र महेशचंद्र शर्मा ने बाइक चोरी होने के संबंध में सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में मनोज ने बताया कि वह कुरसंडा स्थित भावना विद्यालय में आयोजित भाजपा की किसान गोष्ठी में अपनी बाइक हीरो एचएफ डीलक्स से गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक में लॉक लगाकर विद्यालय के गेट पर खड़ा किया था। बैठक समाप्त होने के बाद जब वह बाहर आया तो बाइक गायब थी। जब उसने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखा तो उसमें चोर बाइक का लॉक तोड़कर बाइक को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। तहरीर में उसने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें