फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गलत साइड खड़े ट्रक बिगाड़ रहे हालात, जाम में फंसी एंबुलेंस, ट्रकों की पार्किंग से लोगों में नाराजगी

Sat, 24 Oct 2026 11:15 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सीओ ट्रैफिक दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बसें बस स्टैंड से बाहर आकर सड़कों के किनारे खड़ी हो जाती हैं और दूसरी तरफ ट्रांसपोर्ट के ट्रक खड़े रहते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इस स्थिति पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास लगे जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में रोडवेज बस स्टैंड के आसपास ट्रांसपोर्ट कंपनियों के बाहर सड़क किनारे खड़े ट्रक जाम का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गलत साइड से आए एक ट्रक के बस के सामने खड़े होने से करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मरीज को लेकर आगरा जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने गलत साइड से आकर रोडवेज बस के सामने वाहन खड़ा कर दिया। लोगों ने चालक से ट्रक हटाकर रास्ता देने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि उसने ट्रक नहीं हटाया। इससे सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए ट्रक हटाने की मांग करने पर विवाद की स्थिति बन गई। 

लोगों का आरोप है कि ट्रांसपोर्टर और उसके साथ मौजूद लोगों ने विरोध करने वालों से अभद्रता की। इससे मौके पर हंगामा होने लगा। सड़क पर ट्रकों की बेतरतीब पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दी। सीओ ट्रैफिक दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बसें बस स्टैंड से बाहर आकर सड़कों के किनारे खड़ी हो जाती हैं और दूसरी तरफ ट्रांसपोर्ट के ट्रक खड़े रहते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इस स्थिति पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें