फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेच

विज्ञापन
हाथरस : गांव वेदई में दंगल के उद्घाटन के बाद कुश्ती देखते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्या - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के वेदई में ऐतिहासिक दंगल व मेले का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने फीता काटकर और पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने मेला कमेटी को 51 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी दिया।
उन्होंने कहा कि कुश्ती लड़ना देश की पुरानी परंपरा है। इसे आगे बढ़ाना खुशी की बात है। चुनाव में हार और जीत तो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने चुनाव में उनके बड़े भाई रामवीर उपाध्याय का सहयोग करने के लिए ग्रामीणों का आभार जताया और कहा कि उनका पूरा परिवार हमेशा गांव वालों के सुख-दुख में भागीदार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान मोहित चौहान, पूर्व प्रधान बलवीर सिंह, मेंबर सिंह, भीमसेन, योगेंद्र सिंह दरोगा जी, संतोष चौहान, भूपेंद्र चौहान, महाराज सिंह, भूरी सिंह चौहान, गुड्डू डीलर, चुन्नू सिंह, प्रवीण शर्मा, अरुण शर्मा, मनोज शर्मा, अनुराग शर्मा सहित हजारों लोग उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें