न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अनंत चतुर्दशी के मौके पर घर-घर पूजा अर्चना हुई और काफी स्थानों पर लोगों ने गणेश पूजन के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। वहीं पूजा अर्चना के बाद वेद भगवान परावर्तन यात्रा फिर कामेश्वर मंदिर पहुंची। इससे पहले पूजन अर्चन भी हुआ।
कोरोना के बाद भी शहर व देहात में काफी स्थानों पर अनंत चतुर्दशी के दिन लोगों की भीड़ एकत्रित हुई और गणेश जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद लोग जुलूस के रूप में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले गए। वहीं श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा दाऊजी महाराज मंदिर किला स्थित श्री वेद भगवान शिविर में सुबह वेदार्चन, स्वस्तिवाचन, अनंत प्रभु का अर्चन किया गया। अध्यक्ष जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, सत्येंद्र स्वरूप शर्मा द्वारा सुबह नित्यार्चन कराया गया।
गणेश वशिष्ठ, पवन कुमार पालीवाल, विवेक शुक्ल आदि की मौजूदगी में यह आयोजन हुआ। दोपहर को विष्णु महायज्ञ हुआ। पंडित कय्यूर दीक्षित, पंडित पवनकुमार पालीवाल, विवेक शुक्ल, बागिश दत्त गौड़, मनोज द्विवेदी आदि ने पूजा अर्चना कराई गई। परावर्तन यात्रा कामेश्वर मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।