फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले के 31 मंदिरों की माटी के कलश की हुई पूजा

विज्ञापन
हाथरस: श्रीराम दरबार मंदिर में अयोध्या के लिए जाने लिए रखा कलश। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विहिप व बजरंग दल द्वारा यहां तालाब चौराहा स्थित राम दरबार मंदिर में जिले के विभिन्न मंदिरों से लाई गई मिट्टी की पूजा अर्चना और हवन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस के जिला प्रचारक धर्मेंद्र मौजूद थे। इस मौके पर मंत्रोच्चारण व जय श्रीराम के उद्घोष हुए।
जिला प्रचारक ने कहा कि आज का दिन और पांच अगस्त का दिन बेहद सौभाग्यशाली है। बड़े संघर्ष के बाद यह पावन अवसर आया है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। आज पूरा विश्व हमारे त्याग व समर्पण के आगे नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को सभी देशवासी दीपोत्सव मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके विहिप जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, कैलाश कूलवाल ने जिले के 31 मंदिरों की माटी से भरा कलश जिला प्रचारक को सौंपा और इसे अयोध्या के लिए रवाना किया। इस मौके पर मनोज द्विवेदी ने पूजा पाठ कराया। कार्यक्रम में मनोज वार्ष्णेय, रमेशचंद्र, गौरव अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, पदम सिंह, अमन राना, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, मदनगोपाल वार्ष्णेय, राजकुमार वर्मा, महेश गौतम आदि मौजूद थे। संचालन कैलाश कूलवाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें