फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नवरात्र के दूसरे दिन की मां ब्रह्मचारिणी की आराधना

विज्ञापन
हाथरस : बौहरे वाली देवी मंदिर पर पूजा-अर्चना व जलाभिषेक करते भक्त। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के चलते देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का मेला लग रहा है। शुक्रवार को देवी के दूसरे स्वरूप ब्रहमचारिणी की पूजा कर सर्वार्थ सुख की कामना भक्तों द्वारा की गई। शाम को मंदिरों में देवी की प्रतिमाओं के मनोहारी शृंगार किए गए। देर रात तक यहां दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह ही भक्तों की भीड़ लग जाती है। शहर के पथवारी मंदिर, चामड़ माता मंदिर, प्राचीन बौहरे वाली देवी मंदिर, चामुंडा मंदिर, शीतला मंदिर, शांता माता मंदिर आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में सुबह से ही देवी के जयकारों से गूंजने लगे। मंदिरों में शाम को भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में शाम को भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया और मां भवानी की आरती की गई। मंदिरों में दर्शन करने वालों की काफी भीड़ रही। शाम होते ही शहर के मंदिर रंग-बिरंगी रोशन में सराबोर नजर आए। शुक्रवार को हसायन के गांव नवीपुर में चामुंडा मंदिर पर देवी जागरण का आयोजन हुआ। इसमें भक्तों की भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें