फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों में हुई मां कालरात्रि की उपासना

सार

शाम से देर रात तक देवी के मनोहारी शृंगार की एक झलक पाने के लिए भक्त उमड़ते रहे। पूरा वातावरण घंटों की टंकार और महामाई के जयकारों से गूंजता रहा।मां कालरात्रि की पूजा विशेषकर काले तिलों से की जाती है, इसलिए सभी भक्तों ने जलाभिषेक के साथ देवी को पुष्प, गुगर, लौंग के अलावा काले तिल अर्पित कर मनौती मांगी। रविवार को शहर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
हाथरस : वाराही देवी पूजा के चलते बच्चों का मुर्गे से उतारा कराते परिजन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना विधि विधान से की गई। भक्तों ने देवी को जल, पुष्प और काले तिला चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति की कामना की। दोपहर तक मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शाम से देर रात तक देवी के मनोहारी शृंगार की एक झलक पाने के लिए भक्त उमड़ते रहे। पूरा वातावरण घंटों की टंकार और महामाई के जयकारों से गूंजता रहा।
मां कालरात्रि की पूजा विशेषकर काले तिलों से की जाती है, इसलिए सभी भक्तों ने जलाभिषेक के साथ देवी को पुष्प, गुगर, लौंग के अलावा काले तिल अर्पित कर मनौती मांगी। रविवार को शहर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौहरे वाली देवी मंदिर पर भक्तों की भीड़ रही। इसके अलावा शीतला माता मंदिर, वाराही माता मंदिर, पथवारी मंदिर, शांता माता मंदिर, चामुंडा मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर आदि सभी देवालयों में मां काली की कृपा की प्राप्ति के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें