फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ‘क्लोज द केयर गैप’ थीम के साथ मनेगा विश्व कैंसर दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कैंसर का नाम सुनते ही जेहन में दहशत पैदा होना स्वाभाविक है। अगर शुरुआती दौर में ही इसे जांच लिया जाए तो इसका इलाज निश्चित रूप से संभव है। ये कहना है प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष कुमार का। प्रभारी सीएमओ ने कहा कि इससे बचाव के लिए तंबाकू जैसे पदार्थों का सेवन न करें।
इस कारण दिल की बीमारी और गैंगरीन आदि समस्याएं भी होती हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. मधुर कुमार ने बताया कि कैंसर की रोकथाम करने और जागरूकता फैलाने के लिए हर साल चार फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस की इस बार थीम ‘क्लोज द केयर गैप’ रखी गई है। कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता जरूरी है। इससे बचाव के लिए इसके विभिन्न कारण और लक्षणों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। कैंसर के कई ऐसे प्रकार होते हैं, जिनके बारे में बहुत देर में पता चलता है।
इसकी वजह से इलाज में देरी होती है। उन्होंने बताया कि इसके प्रति जागरूकता बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसलिए लोगों के लिए जरूरी है कि वह इसके बारे में जानें और समझें। जितना जल्दी इसके बारे में पता चलता है, उतना ही जल्दी इसका इलाज प्रारंभ हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा मुंह का कैंसर पाया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की वह तंबाकू, गुटका और सिगरेट आदि के सेवन से बचें, ताकि स्वास्थ्य रह सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें