फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम एक मई तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जिले के संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में शनिवार से एक मई तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाए जाएंगे। लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस से संबधित कोई काम नहीं होगा। 15 अप्रैल के बाद आवेदकों को दोबारा शेड्यूल मिलेगा। तब आवेदकों को टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी।
बीते वर्ष लॉकडाउन के दौरान जिले के एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य बंद किया गया था। उसके बाद फिर यह कार्य शुरू हो गया। अब संक्रमण ने हाथरस सहित कई जिलों के अधिकारियों को अपनी चपेट में ले लिया है। मुख्यालय से एक मई तक लाइसेंस से संबधित कामकाज बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने यह भी फैसला लिया है कि ऐसे ड्राइविंग लाइसेंस, जिनकी वैधता एक फरवरी 2020 के बाद समाप्त हुई है या 30 जून से पहले समाप्त होगी, उनकी वैधता 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे वाहन स्वामियों को काफी राहत मिलेगी। आरआई संतोष कुमार का कहना है कि एक मई तक लाइसेंस संबंधी काम नहीं होंगे। जिन आवेदकों का 24 से एक मई का स्लॉट है, उन्हें 15 मई के बाद दोबारा शेड्यूल जारी करके मौका दिया जाएगा। इसका मैसेज भी आवेदक के मोबाइल फोन पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें