न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मनरेगा महिला मेट ग्रामीण विकास समिति के बैनर तीन सूत्री मांगों को लेकर महिला मेटों ने प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। महिला मेटों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि महिला मेट को नियमित रूप से मासिक मानदेय सहित ब्लॉक कर्मी घोषित कर नियुक्ति प्रमाणपत्र दिए जाएं। जिन ग्राम पंचायतों में महिला मेट की नियुक्ति की गई है, वहां नई नियुक्ति नहीं की जाए।
20 श्रमिकों पर लगा प्रतिबंध हटाने, महिला मेट के हस्ताक्षर के बिना मस्टररोल पास न करने, महिला मेटों को पंचायत स्तर पर जीओ टैगिंग का संपूर्ण अधिकार देकर स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएं। संवाद