हाथरस : पंचकुंडीय यज्ञ कर तीजोत्सव मनातीं महिला आर्य समाज की पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृहस्पतिवार को महिला आर्य समाज जिला हाथरस ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी और हरियाली तीज एवं श्रावणी के उपलक्ष्य में पंचकुंडीय यज्ञ का आयोजन मुरसान गेट स्थित आर्य समाज धर्मशाला पर किया गया। यज्ञ के बाद महिलाओं ने सुंदर प्रस्तुति के साथ शुभकामनाएं दीं। जिले की प्रबुद्ध महिलाओं ने श्रावणी पर्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कन्या गुरुकुल, सासनी की मुख्य अधिष्ठात्री डॉ. पवित्रा विद्यालंकार ने वेदानुकूल अपने सुंदर विचारों से सभी को लाभान्वित किया। महिला पतंजलि की जिला प्रभारी यशवाला शर्मा ने भी महिलाओं के हित में कई बातों की जानकारी दी। महिला आर्य समाज की प्रधान वीनायति वानप्रस्व ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए बताया कि देश की महिलाएं सर्वोच्च पद पर आसीन हो रही हैं। इसका श्रेय गुरुवर दयानंद सरस्वती को जाता है। जिन्होंने नारी जाति की वकालत कर उसे शिक्षित बनाया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिभा भारद्वाज ने किया। अंत में प्रकाशवती आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर राधा गौड़, शालिनी, शिमला आर्य, शारदा, शशि, साधना, शिप्रा, चांदनी, विजयकुमारी, मीरा गुप्ता, डा. उषा, कल्पना ज्योति आदि मौजूद रहीं। संवाद