फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब 27 अगस्त तक बकायेदार करा सकेंगे ओटीएस में पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

परिवहन विभाग में मार्ग कर जमा न करने वालों को राहत प्रदान की है। अब मार्ग कर के बकायेदार 27 अगस्त तक एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पंजीकरण करा कर बकाया जमा सकेंगे। मुख्यालय स्तर से ओटीएस की तिथि एक माह के लिए बढ़ा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि जिले में करीब 2900 वाहन स्वामियों पर लाखों रुपये मार्ग कर का बकाया है। संभागीय परिवहन विभाग ने बकायेदारों को राहत देने व राजस्व हासिल करने के लिए ओटीएस की शुरुआत की है। पहले पंजीकरण की तिथि 27 जुलाई थी। अब इसे मुख्यालय स्तर से बढ़ाकर 27 अगस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीएस में पंजीकरण कराने के बाद बकायेदार पहली किस्त 25 से 28 दिन में जमा कर सकेंगे। बकाया जमा करने के दौरान वाहन स्वामियों को अर्थदंड में 100 फीसदी की छूट दी जाएगी। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है मुख्यालय स्तर से ओटीएस की तिथि एक माह के लिए बढ़ा दी गई है। पंजीकरण कराकर बकायेदार 100 प्रतिशत अर्थदंड में छूट का लाभ ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें