फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कूलर का तार लगाते वक्त महिला को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बिसैया नगला में कूलर से महिला को करंट लग गया। बेहोशी की हालत में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
रविवार की दोपहर को नगला बिसैया निवासी धर्मेंद्र की पत्नी अनीता (23) कूलर का तार लगा रही थी। इस बीच उसे कूलर से करंट लग गया और बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख परिजनों के होश उड़ गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। यह जानकार परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे और फिर शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें