फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कोंकना खुर्द में संदिग्ध हालात में महिला आग से झुलस गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए।
गांव कोंकना कला निवासी इंद्रजीत उर्फ करुआ की जुलाई 2021 में कानपुर की लक्ष्मी देवी से शादी हुई थी। वह गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। वह बुधवार सुबह नौकरी पर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी एक कमरे में आग में घिर गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर लक्ष्मी देवी को बाहर निकाला और किसी तरह आग बुझाई। तब तक लक्ष्मी देवी आग से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना मिलने पर वहां लक्ष्मी देवी के मायके वाले और पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल में मजिस्ट्रेट ने उसके बयान दर्ज किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें