फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तार डालते में महिला को लगा करंट, मौत

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसशहर के मोहल्ला लाला का नगला में एक महिला घर का तार लाइन पर लगा रही थी।वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लाला का नगला में एक महिला घर का तार लाइन पर लगा रही थी। इस बीच उसे करंट लगा और वह बेहोश हो गई। परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग महिला का शव लेकर घर चले गए।
बुधवार की शाम को शहर के मोहल्ला लाला का नगला निवासी राकेश की 40 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी घर की बिजली का तार लाइन पर डाल रही थी। इस बीच एक कार उसने लाइन पर डाल दिया और दूसरा उसके हाथ में रह गया, जिससे उसे वहीं बिजली का जोरदार झटका लगा और बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। महिला को परिजन बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर शव को लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें