न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस) एक साधु वेशधारी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर किशोर के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बच्चे ने रोते हुए यह घटना परिजनों को बताई तो परिजन तत्काल पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय ने पुलिस को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
एक साधु वेशधारी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर किशोर के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए साधु वेशधारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और चारों नामजदों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
बता दें पीड़ित किशोर के चाचा ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने जब उनका भतीजा स्कूल से पढ़कर लौट रहा था तो साधु वेशधारी सत्यानंद और एक अन्य व्यक्ति ने उसको घर पर बुलाकर उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन
एक महिला और एक युवती किशोर को बुलाकर घर ले गई थीं। बच्चे ने रोते हुए यह घटना परिजनों को बताई तो परिजन तत्काल पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिजन न्यायालय की शरण में गए। न्यायालय ने पुलिस को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
पीड़ित के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद व दिल्ली और राज्यपाल आदि को पत्र भेजकर इस घटना की शिकायत की है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने साधु वेशधारी को अपना गुरु बना रखा था और गुरु दक्षिणा ले रखी थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। संवाद