न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कोठी में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी निवासी रूप सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री सीमा की शादी पांच वर्ष पूर्व गांव नगला कोठी निवासी पंकज के साथ की थी। पंकज नासिक में नौकरी करता है और सीमा यहां अपने जेठ और जिठानियों के साथ रहती थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी के बाद से ही सीमा के जेठ प्रमोद और जेठानी अनीता गुड़िया दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करती थीं। सोमवार की रात को उसके जेठ और जेठानी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव घर में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद