फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एबीजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि परिजनों द्वारा इस मामले में कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई है। अस्पताल प्रशासन ने महिला के कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताई है।
दरअसल, हाथरस शहर निवासी एक महिला पिछले कई दिनों से बीमार थी और उनकी शुगर भी अधिक थी। शु्गर नियंत्रित न होने से परिजनों ने महिला को गांव इस अस्पताल में 11 मई को भर्ती कराया था, लेकिन 12 मई तक महिला के स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा महिला का उपचार ठीक ढंग से नहीं किया और लापरवाही बरती है। आरोप है कि उससे खर्चे के पूरे पैसे जमा करा लिए। देर रात तक हालत में सुधार न होने पर महिला को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की एंबुलेंस से महिला को उसके परिजन उपचार के लिए अन्य जगह ले जा रहे थे। रास्ते में ग्राम बरसै के निकट महिला की हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर वापस अस्पताल ले आए, जहां महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर जमकर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला पिछले कई दिन से बीमार थी। महिला का शुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ था। परिजनों से कई बार उनको रेफर करने के लिए कहा गया था, लेकिन वह टालमटोल करते रहे। बुधवार की देर रात को रेफर किया गया। रास्ते में महिला की हालत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें