फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

सार

सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन इस संबंध में महिला के परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर नहीं दी गई और पोस्टर्माटम के बाद परिजन शव लेकर अपने घर चले गए। परिजनों की सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में परिजनों व निजी अस्पताल संचालक के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत होने पर उसे आनन-फानन अस्पताल प्रशासन ने खुद की एंबुलेंस से आगरा ले जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन इस संबंध में महिला के परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर नहीं दी गई और पोस्टर्माटम के बाद परिजन शव लेकर अपने घर चले गए।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव भटेला निवासी 52 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी फतेह सिंह का सोमवार की शाम को शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पित्त की थैली की पथरी का ऑपरेशन हुआ। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। अस्पताल के लोग अपनी एंबुलेंस से उसे आगरा ले गए और वहां पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं एक तरफ परिजन यह भी आरोप लगा रहे हैं कि महिला की मौत हाथरस के अस्पताल में ही हो गई थी। अस्पताल प्रशासन से बचने के लिए उसे मृत हालत में ही रेफर कर दिया था। मृतका के बेटे का आरोप है के अस्पताल के लोग उनको गुमराह करते रहे। परिजनों की सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में परिजनों व निजी अस्पताल संचालक के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी। संवाद
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला आया था। थाने सूचना आई थी, इसलिए पोस्टर्माटम कराया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन ले गए, लेकिन अस्पताल के खिलाफ उनके द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
-सुरेंद्र सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें