फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सासनी के हनुमान चौकी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस सासनी क्षेत्र के हनुमान चौकी के निकट बने हनुमान मंदिर का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा।शासन स्तर से इसके लिए सवा करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
हाथरस : हनुमान चौकी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के हनुमान चौकी के निकट बने हनुमान मंदिर का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। शासन स्तर से इसके लिए सवा करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। अब ट्रस्टी के पत्र का इंतजार किया जा रहा है। सदर विधायक के प्रयासों से मुख्यमंत्री संर्वधन योजना में इस स्थल का चयन हुआ है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत मुख्यमंत्री के संरक्षण में पर्यटन मंत्री के आदेश पर बीते दिनों टीम आई थी। टीम ने यहां निरीक्षण किया था। इस मंदिर में बहुत पुराना कुआं है। उसका संरक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

भक्तों के बैठने के लिए बेंच, दिव्यांगों के लिए रैंप, प्रसाद भोग काउंटर, महिला व पुरुष शौचालय, एक बड़ा हॉल, रसोई घर, भंडार गृह, सोलर लाइट, जूते चप्पल रखने के लिए रैक, आरओ का ठंडा पानी, परिक्रमा मार्ग, लोहे का जाल, एवं पूरे मंदिर की चहारदीवारी कराई जाएगी। अब ट्रस्टी द्वारा यह पत्र दिया जाएगा कि पांच साल तक मंदिर की देखभाल वह करेंगे। इस पत्र के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत हनुमान चौकी स्थित हनुमान मंदिर के लिए सवा करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। इससे मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। ट्रस्टी द्वारा पत्र दिया जाएगा कि वह मंदिर की पांच साल देखभाल करेंगे। उस पत्र को शासन को भेजा जाएगा। उसके बाद काम शुरू हो जाएगा। - अंजुला माहौर, सदर विधायक। सं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें