न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव नगला हेमा में छत पर पक्षियों को दाना डालकर सीढ़ियों से उतर रही महिला की गिरने से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि 38 वर्षीय मधू पत्नी रामबाबू निवासी रेलवे स्टेशन के पीछे गांव नगला हेमा मुरसान बुधवार की सुबह अपने घर की छत पर पंक्षियों को दाना डालने गई थी। सीढ़ियों से उतरते समय वह अचानक गिर गई और उसकी मौत हो गई।