फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिटी स्टेशन पर रुमाल सुंघाकर महिला से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल से दवा लेने आई सिकंदराराऊ के गांव नगला विजन निवासी महिला को सिटी रेलवे स्टेशन पर ठग ने अपना शिकार बना दिया। ठग रुमाल सुंघा कर महिला के पास से मोबाइल फोन, रुपये और कुंडल ठग ले गया। काफी देर बाद जब महिला को होश आया तो वह रोने लगी।
मंगलवार को सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला विजन निवासी सुषमा पत्नी बाबू जिला अस्पताल से दवा लेने आई थी। दवा लेकर सुषमा सिटी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच वहां पर एक शातिर आया और अपनी बातों में फंसा कर एक रुमाल दिखाया। जिसके बाद महिला बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठग महिला का मोबाइल, डेढ़ सौ रुपये नकद व कान के कुंडल लेकर फरार हो गया। काफी देर बाद महिला को इस बात का अहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए और रोने लगी। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें