न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कस्बा पुरदिलनगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं साढ़ू पर अपनी छह साल की बेटी को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी इरफान ने बताया कि उसकी पत्नी अनम उर्फ रूबी पुत्री असलम सैफी निवासी गांव भीमपुर थाना अकराबाद अलीगढ़ का न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। मेरी छह साल की पुत्री मेरे पास ही रहकर पढ़ रही थी।
सात दिसंबर को पीड़ित की पत्नी अपने जीजा सोहेल पुत्र जलालुद्दीन सैफी निवासी रजा नगर जीवनगढ़ अलीगढ़ के साथ उसके घर पर आई और गाली-गलौज करते हुए उसकी पुत्री को अपने साथ ले गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। संवाद