फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दसलक्षण पर्व पर जैन मंदिरों में बही भक्ति की बयार

विज्ञापन
हाथरस : हलवाई खाना स्थित जैन मंदिर में होती पूजा-अर्चना। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दसलक्षण पर्व के मौके पर बुधवार को शहर के सभी जैन मंदिरों में अभिषेक पूजन किया गया। मंदिरों में अभिषेक पूजन व शांति धारा के साथ-साथ देर रात में अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पर्व का समापन नौ सितंबर को होगा। उसके बाद रविवार को क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले हुए कार्यक्रम में नयागंज मंदिर में शांति धारा की बोली धन्य कुमार जैन सोगानी, राहुल जैन, मनन जैन ने ली। आरती की बोली महिला मंडल अध्यक्ष मंजू सोगानी, ममता जैन, वंदिता जैन ने ली। श्री जैन नवयुवक अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि पर्वाधिराज पर्यूषण में अब मात्र दो दिन रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी कई ऐसे युवक हैं, जो नित्य नियम से मंदिर नही जा रहे हैं। यह सब जागरूकता का अभाव है। हलवाई खाना स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में सुबह के समय मूलनायक भगवान पारसनाथ की प्रतिमा पर बाल पंडित विशाल वैद जैन मंदिर प्रबंधक राकेश जैन के नेतृत्व में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रबंधक राकेश जैन, जितेंद्र जैन, बॉबी जैन, मुदित जैन, तनु जैन, नेमि चंद जैन, विजय जैन आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें