फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में बिजली कनेक्शन न देने पर मिलेगा आरोपपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को हर घर बिजली योजना के तहत कनेक्शन देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कनेक्शन जारी करने में होने वाली देरी पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन ने सख्त रुख अपनाया है।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि विभाग के झटपट पोर्टल पर कनेक्शन के लिए आने वाले आवेदन पर संबंधित अधिकारी को नियत अवधि में सर्वे कर रिपोर्ट लगानी होगी। यदि एक माह में उपभोक्ता को कनेक्शन नहीं दिया गया तो संबधित अधिकारी को निगम स्तर से आरोपपत्र दिया जाएगा। चेयरमैन स्तर से प्रतिदिनि नलकूप व घरेलू कनेक्शनों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यदि किसी उपभोक्ता को कनेक्शन चाहिए तो वह सीएचसी पर जाकर झटपट पोर्टल पर कनेक्शन के लिए आवेदन के साथ घरेलू उपभोक्ता को 118 रुपये की रसीद कटवानी होगी। उसके बाद संबधित अवर अभियंता, एसडीओ और एक्सईएन द्वारा सात दिन की नियत अवधि में रिपोर्ट लगाकर कनेक्शन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा। उसके बाद बिजली कार्यालय से मीटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

यदि एक माह के अंदर उपभोक्ता को कनेक्शन नहीं दिया गया तो संबंधित अधिकारी को निगम स्तर से आरोपपत्र जारी की जाएगी। आखिर कनेक्शन देने में क्यों लापरवाही हुई। हर रोज चेयरमैन द्वारा नलकूप व घरेलू कनेक्शनों की प्रगति जानी जा रही है। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि यदि उपभोक्ता झटपट पोर्टल पर आवेदन करता है तो संबंधित अधिकारी को एक माह में कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें