गांव मढ़ाका में चौधरी ढाबा पर चाय पर होती चुनावी चर्चा। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
गांव मढ़ाका में सादाबाद जलेसर मार्ग स्थित चौधरी ढाबा पर चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी चर्चा करते हुए पंडित रवि पचौरी कहते हैं कि जो प्रत्याशी दलगत, जातिगत एवं भेदभाव से उठकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेगा उसे ही वोट दिया जाएगा। वीरेंद्र सिंह कहते हैं कि जो प्रत्याशी आवारा पशुओं व सड़क के गड्ढों से निजात दिलाएगा उसे ही वोट दिया जाएगा।
सतीश कहते हैं कि जो प्रत्याशी किसानों के हित की बात करें उसे वोट दूंगा। शिव कुमार का कहना था जो प्रत्याशी गरीबों के उत्थान के लिए कार्य करें उसे ही अपना वोट देंगे। राज कुमार ने बताया कि हमारा क्षेत्र शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा है जो भी प्रत्याशी क्षेत्र में उच्च शिक्षा संस्थान खुलवाएगा उसी को वोट देंगे।
कैलाश पचौरी का कहना था हमारे क्षेत्र में सबसे अधिक समस्या बेरोजगारी की है, जो प्रत्याशी इन्हें दूर करने की दिशा में कार्य करेगा उसे ही वोट दिया जाएगा। वहीं, सुभाष चौधरी, राजेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र, मुकेश एवं राकेश का कहना है कि चुनाव के बाद क्षेत्र में रहकर यहां के विकास के लिए काम करने वाले प्रत्याशी को ही वोट दिया जाएगा।