फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नगर पंचायत द्वारा लगाए गए करों का करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा लगाए गए कई करों का विरोध शुरू हो गया है। कमल कुमार शर्मा के आवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत द्वारा लगाए गए मनमाने करों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में नगर पंचायत द्वारा लगाए गए करों को पढ़कर सुनाया गया। निर्णय लिया गया कि जब तक जल दूषित आ रहा तो कर बढ़ाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। लोग सबमर्सिबल की बिजली का पैसा खुद वहन करते हैं तो इसका नगर पंचायत को कर देने से कोई संबंध नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह कर की स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में इस कर की कोई जरूरत नहीं है। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर होर्डिंग लगाते हैं, फिर नगर पंचायत को कर देने की कोई जरूरत नहीं है। समारोह गेस्ट हाउस में होते हैं, इसलिए इसका हर्जाना मकान स्वामी बिल्कुल नहीं भुगतेगा। अंत में निर्णय लिया गया कि इस पर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।
बैठक में अंजय जैन, राजीव शर्मा, राकेश गुप्ता, लीलाधर शर्मा, जयप्रकाश माहेश्वरी, दाऊदयाल शर्मा, पूर्णचंद्र्र वार्ष्णेय, सुरेशचंद्र शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें