हाथरस डिपो के पास अभी 66 बसें हैं। बसों की कमी के कारण भीड़ के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन कुंभ मेले से पहले मिलने वाली बसों से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
कुंभ मेले के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से तैयारी की जा रही हैं। रोडवेज के नई बसों को खरीदा जाना है। इनमें करीब 15 बसें हाथरस को मिलेंगी। आवंटन प्रक्रिया शुरू होने के चलते जल्द ही डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
हाथरस डिपो के पास अभी 66 बसें हैं। बसों की कमी के कारण भीड़ के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन कुंभ मेले से पहले मिलने वाली बसों से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि 15 दिसंबर तक हाथरस डिपो को 15 बसें मिल जाएंगी।
स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह ने बताया कि कुंभ मेले को रोडवेज तैयारी में जुटा है। मिलने वाली नई बसों को पहले प्रयागराज मार्ग पर चलाया जाएगा उसके बाद अन्य मार्गों पर संचालित किया जाएगा।